फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में अपने हुनर की वीडियो बनाकर विद्यार्थी पाएं पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बुधवार से शुरू हो चुके दूसरे लॉकडाउन के पालन के लिए हर कोई तैयार है। कोई किताबी ज्ञान अर्जित करने में जुटा तो है कोई गीत-संगीत के जरिए खुद को व्यस्त रख रहा है। ऐसे में देवनागरी इंटर कॉलेज प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं के हुनर को परखने के लिए नृत्य, गीत और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया है। इसके लिए कॉलेज के व्हाट्सएप नंबर 9837676576 पर छात्र-छात्राओं को अपना वीडियो भेजना होगा। विजेताओं को कॉलेज खुलने पर पुरस्कृत किया जाएगा। निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने बताया कि कॉलेज के तीन सदस्यीय निर्णायक विद्यार्थियों की प्रतिभा को परखेंगे। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग की होगी जो 30 अप्रैल तक चलेगी। इसमें पांच से लेकर 18 साल तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना के विरुद्घ कोरोना योद्धा प्रतियोगिता भी होगी। इस प्रतियोगिता में अन्य स्कूल-कॉलेज के बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं। वीडियो किसी भी प्रतियोगिता का हो लेकिन वह 30 सेकेंड से अधिक समय का नहीं होना चाहिए। सर्वश्रेष्ठ नृत्य, गीत और गायन के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल के फैसले से प्रतिभागियों को व्हाट्सएप पर ही अवगत करा दिया जाएगा। निदेशक के अनुसार इससे बच्चों की सांस्कृतिक और शैक्षिक क्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही लॉकडाउन का भी पालन होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें