फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन शेल्टर होम: कहीं बरती जा रही सावधानी तो कहीं अव्यवस्थाओं से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। लॉकडाउन के बाद दूसरे जिलों और प्रदेशों में काम करने वाले मजदूर, फैक्ट्री श्रमिकों का घरों को लौटना शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में दूसरे जिलों और प्रदेशों से लौटने वाले लोगों के लिए प्रशासन की ओर से शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों में शेल्टर होम बनाए गए हैं। इनमें हजारों की संख्या में मजदूर, बाहरी लोग रह रहे हैं। कुछ शेल्टर होम में व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं तो कुछ में अव्यवस्थाएं भी हैं। हालांकि, यहां रहने वाले लोगों को खाने-पीने की कोई समस्या नहीं हो रही। लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। शेल्टर होम में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संक्रमण को लेकर भी एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन

शेल्टर होम में रखा जा रहा सामाजिक दूरी का ध्यान
शहर में निजी बस स्टैंड के पीछे भवन में बनाए गए शेल्टर होम में काफी संख्या में मजदूर, श्रमिक और बाहरी लोग ठहरे हुए हैं। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। लोगों के लिए चारपाई की व्यवस्था की गई है। दिन में दो बार भोजन और एक बार नाश्ता दिया जा रहा है। शेल्टर होम में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यहां ठहरे लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।
मैं हरदोई से यहां कुछ काम से आया था। बदायूं में था तभी लॉकडाउन हो गया। ऐसे में यहां फंस गया। शेल्टर होम में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। समय से भोजन मिल रहा है। डॉक्टर जांच भी कर रहे हैं। समय-समय पर अधिकारी भी निरीक्षण कर यहां रह रहे लोगों से बात कर रहे हैं। - मनोज तिवारी,हरदोई
विज्ञापन

बिसौली शेल्टर होम में जमीन पर लगाए बिस्तर
बाहरी लोगों को लॉकडाउन तक रोकने के लिए बनाए गए शेल्टर होम में कई जगह तो व्यवस्थाए दुरुस्त हैं, लेकिन कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां अव्यवस्थाएं हावी हैं। बिसौली स्थित सेल्टर होम में रोके गए मजदूरों, फैक्ट्री श्रमिकों के लिए जमीन पर ही बिस्तर लगवा दिए गए हैं। कुछ लोगों की बात की गई तो उन्होंने यहां मच्छरों में समस्या भी बताई। हालांकि, खाना समय से मिल रहा है। अन्य कोई परेशानी भी नहीं हो रही है।
शेल्टर होम में समय से खाना मिल रहा है। किसी तरह की दिक्कत नहीं है। मैं मुम्बई से बदायूं आया था। लॉकडाउन होने के बाद यहां फंस गया। लॉकडाउन तक शेल्टर होम में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य जांच की है। यहां रह रहे सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं। - मुसम्मिफ
सहसवान शेल्टर होम में सामुदायिक दूरी का ध्यान नहीं
सहसवान की नगर पालिका में बनाए गए शेल्टर होम में भी काफी संख्या में लोगों को रोका गया है। यहां रह रहे ज्यादातर लोग सामुदायिक दूरी का पालन नहीं कर रहे। झुंड के रूप में लोगों को शेल्टर होम के बाहर देखा जा सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि नगर पालिका में में बने क्वारंटीन होम में मस्जिद और मदसों में मिले कुछ लोगों को भी रखा गया है। यहां रह रहे लोगों को भी समय से भोजन मिल रहा है।
शेल्टर होम में ठहरे लोगों के लिए घर की तरह सभी प्रकार की व्यवस्थाएं हैं। यहां जमीन पर बिस्तर लगे हैं। दूरी का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यहां रह रहे लोग भी पूरी एहतियात बरत रहे हैं। समय से भोजन मिल रहा है। अधिकारी भी निरीक्षण कर जानकारी ले रहे हैं। - सरफरात, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें