नवीन स्वास्थ्रू केंद्र गिघौल में लटका ताला। संवाद
बदायूं। रक्षाबंधन के त्योहार पर डॉक्टर अपने-अपने घर गए और रविवार को अधिकांश नहीं लौटे। जिले की 48 नवीन पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन सुबह 10 बजे से चार बजे तक किया गया। इस दौरान नवीन पीएचसी गिधौल में ताला लटका रहा। पड़ौलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 17 मरीज ही पहुंचे। फैजगंज बेहटा में डॉक्टर नदाराद रहे और फार्मासिस्ट ने दवाएं दी।
गुलड़िया की नवीन पीएचसी गिधौल में करीब एक बजे गेट में ताला लटका मिला। यहां पर किसी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। यही वजह है कि कर्मचारी व यहां डयूटी पर लगाए गए डॉक्टर रक्षाबंधन के त्योहार पर घर गए और मेले का आयोजन नहीं हो सका। जगत ब्लॉक के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पड़ौलिया में डॉ. सबूर खान की डयूटी लगाई गई। मेले में 17 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर दवाएं ली। नवीन प्राथमिक फैजगंज बेहटा में दोपहर दो बजे तक 68 मरीजों को दवाएं दी गईं। कादरचौक क्षेत्र के नवीन स्वास्थ्य केंद्र असरासी के भवन के आस पास जल भराव हो रहा है। इसकी वजह से भवन में करंट उतर आया। डॉक्टर व स्टाफ ने बाहर बैठकर मरीजों को दवाएं दी।
- जिले की 48 नवीन पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हर रविवार को किया जाता है। मेले में 3447 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराने के बाद दवा ली है। अगर कहीं मेले का आयोजन नहीं हुआ है तो उसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
नवीन स्वास्थ्रू केंद्र गिघौल में लटका ताला। संवाद