बिल्सी। हैवतपुर गांव में शराब पीकर देवर और परिवार के लोगों ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला ने रविवार को अपने देवर समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव निवासी सोनवती ने बताया है कि पांच अगस्त को शाम करीब आठ बजे घरेलू बातों को लेकर उनका देवर अनुज शराब के नशे में गाली-गलौच करने लगा। सोनवती ने इसका विरोध किया तो उसने लात-घूसों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इससे वह और गर्भ में पल रहा बच्चा घायल हो गया। पीड़िता ने देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद