फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सदुल्लागंज न्यू पीएचसी पर लटका मिला ताला, गंधा में स्टाफ नदारद

विज्ञापन
सदुल्लागंज न्यू पीएचसी पर सीएमओ को ताला लटका मिला। स्रोत विभाग - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
बदायूं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीमोहन झा ने शनिवार को कई सीएचसी और पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सदुल्लागंज न्यू पीएचसी पर ताला लटका मिला। साथ ही गंधा में स्टाफ नदारद मिला। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर और भी कमियां मिलीं
विज्ञापन

सीएमओ ने शनिवार को सबसे पहले दातागंज सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर उनकाे संविदा का स्टाफ गैरहाजिर मिला। इसके बाद समरेर सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां पर तीन स्टाफ मौके पर नहीं मिला। वहीं, निरीक्षण के दौरान सदुल्लागंज न्यू पीएचसी पर ताला लटका मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि केंद्र निर्धारित समय पर भी संचालित नहीं हो रहा था।
वहीं गंधा न्यू पीएचसी खुली मिली, लेकिन पूरा स्टाफ नहीं था। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएमओ ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। सभी गैरहाजिर से जवाब-तलब किया है। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें