फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ऑनलाइन एप से लिया लोन, अब मिल रहीं धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने ऑनलाइन लोन एप के माध्यम से ठगी और लगातार मिल रहीं धमकियों की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित कुलदीप सिंह पुत्र जाल सिंह निवासी मोहल्ला ठाकुरान ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, कुलदीप सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। लगभग एक सप्ताह पहले उसने मोबाइल पर एक लोन एप देखा और ऑनलाइन ऋण लेने के लिए आवेदन कर दिया। आरोप है कि एप के माध्यम से उसके बैंक खाते, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, आधार कार्ड और फोटो सहित अन्य जानकारी ले ली गई।
14 जून को उसके खाते में दो किस्तों में करीब आठ हजार रुपये भेजे गए, जबकि बाद में उससे ब्याज सहित अधिक रकम जमा करने की मांग की जाने लगी। पीड़ित का कहना है कि वह यह ऋण वापस करना चाहता है, बावजूद इसके विभिन्न मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल कर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और मोटी रकम जमा कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह ने मामले की लिखित शिकायत कोतवाली पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें