फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी का बेड़ा पार हो जाता है रामकथा सुनने से : ओमप्रकाश

विज्ञापन
बिल्सी में रामकथा का श्रवण करते लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में स्कूल के सामने मैदान पर चल रही पांच दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा के तीसरे दिन रविवार को सीता स्वयंवर की कथा सुनाई गई।
विज्ञापन

कथावाचक ओमप्रकाश ने भगवान राम व माता सीता के विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा था। एक दिन माता सीता ने घर की सफाई करते समय धनुष को उठाकर दूसरी जगह रख दिया। इसे देखकर जनक आश्चर्यचकित रह गए, क्योंकि धनुष किसी से उठता नहीं था।
राजा ने प्रतिज्ञा की कि जो इस धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीताजी का विवाह होगा। इसके लिए उन्होंने स्वयंवर का आयोजन कर राजा और महाराजाओं को आमंत्रित किया। सभी ने धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा से श्रीराम धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो वह टूट गया।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि रामकथा सुनने से जिंदगी का बेड़ा पार हो जाता है और प्राणियों का उद्धार होता है, जो लोग इस संसार रूपी भवसागर से पार पाना चाहते हैं उनके लिए सिर्फ श्रीराम नाम की नौका ही काफी है। कथावाचक ने इस दौरान अन्य प्रसंग भी सुनाए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें