फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकान से नकदी समेत 2.5 लाख रुपये की शराब चोरी

Sun, 08 Feb 2026 10:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी के बाद नुकसान की जानकारी देते विवेक माहेश्वरी। स्रोत: वीडियो ग्
विज्ञापन
उझानी। पांच महीने बाद चोरों ने अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान को शनिवार रात फिर निशाना बना लिया। सब्बल के जरिये शटर उठाकर अंदर घुसे नकाबपोश चोर महंगे ब्रांड की शराब की बोतलों समेत नकदी निकाल ले गए। करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान बताते हुए सेल्समैन ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर निवासी दिव्या माहेश्वरी की अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान में चोरी की घटना शनिवार रात करीब तीन बजे की है। चोरों की संख्या तीन-चार रही है। उनके चेहरे ढके थे। चोरों ने दो-तीन बार की कोशिश के बाद शटर उठा लिया। इसके बाद चोरों ने पहले शराब की बोतलों और पेटियों को समेटा, फिर 1.40 लाख रुपये निकाल ले गए। दिव्या के पति विवेक माहेश्वरी ने बताया कि चोरी में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। चौकीदार की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। खोजबीन के बाद भी चोरों का सुराग नहीं लग पाया। विवेक ने बताया कि करीब पांच महीते पहले भी चोरी ने इसी दुकान को निशान बनाया था। चोर उस वक्त नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये की शराब समेट ले गए थे। एक बार फिर घटना के बाद पुलिस ने दो-तीन संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें