फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय हाईस्कूल के पास शराब की दुकान, सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएं

Sat, 10 Oct 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गुलड़िया क्षेत्र के गुरगांव में शराब ठेका हटाने को छात्र-छात्रााओं का प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
गुलड़िया। मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुरगांव स्थित राजकीय हाईस्कूल के मुख्य गेट से करीब 10 मीटर की दूरी पर संचालित शराब की दुकान के विरोध में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने ठेके को वहां से हटाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के मुख्य द्वार के पास ठेका होने से बच्चों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। खासकर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित कराने की मांग की है।
राजकीय हाईस्कूल गुरगांव की प्रधानाचार्य डॉ. शची गुप्ता ने इस समस्या को लेकर 16 जुलाई को जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। प्रधानाचार्य के मुताबिक, ठेके को स्कूल के सामने से कुछ दूरी पर हटाया गया, लेकिन शराब की बिक्री अब भी पुरानी जगह से ही की जा रही है। ऐसे में समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें