फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय हाईस्कूल से 10 मीटर दूर शराब ठेका, ग्रामीणों की मांग पर हटाने को मांगी 15 दिन की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरगांव गांव के राजकीय हाईस्कूल के पास ठेका संचालित होने से छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और शैक्षिक माहौल प्रभावित होने का आरोप
विज्ञापन

बदायूं। मूसाझाग के गुरगांव गांव में राजकीय हाईस्कूल से महज 10 मीटर दूर संचालित शराब के ठेके को हटाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। इधर, जिला आबकारी अधिकारी ने शराब का ठेका विद्यालय के नजदीक से हटवाने के लिए ग्रामीणों से 15 दिन की मोहलत मांगी है।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने शिकायतीपत्र में बताया कि विद्यालय परिसर के आसपास सुबह से ही शराब पीने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। उन्होंने बताया कि राजकीय हाईस्कूल गुरगांव के प्रधानाचार्य की ओर से भी 16 जुलाई को डीएम को शिकायतीपत्र दिया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो वे शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार धरना देने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

शिकायती पत्र देने में गांव के पूर्व प्रधान सूरजपाल, नरविंद, नरेश चंद्र गुप्ता, श्यामलाल सहित 76 लोगोंं ने शिकायतीपत्र पर हस्ताक्षर किए। हालांकि पूर्व में ग्रामीणाें ने आईजीआरएस पर भी शिकायत की थी। उस शिकायत के बाद जिला आबकारी अधिकारी ने मौके की जांच कराई थी। संवाद
विज्ञापन

-
गुरगांव में जहां पर राजकीय हाईस्कूल है, उसके पास शराब की दुकान स्कूल स्थापना से पहले की है, लेकिन स्कूल नजदीक होने पर हटाए जाने के दायरे में है। ग्रामीण मिले थे। ग्रामीणों से शराब दुकान हटाने के लिए 15 दिन का समय लिया है। इन दिनों में शराब दुकान दूसरी जगह शिफ्ट कर दी जाएगी।
हरिशंकर शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें