फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उसहैत में शराब दुकान को किया गया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत। गांव लिलवां के एक घर से पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से छापा मार कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की शाम को देशी शराब की 137 पेटियां बरामद की थीं। पिकअप से लादकर शराब को पुलिस थाने ले गई थी। दर्ज मुकदमे में पुलिस ने मात्र 37 पेटियां बरामद किए जाने का ही जिक्र किया था। इसके बाद आबकारी अधिकारी ने मामले की जांच की। शनिवार को शराब की दुकान को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी विजय चौहान ने बताया कि शनिवार को उन्होंने मौके पर पहुंचकर दुकान काे निलंबित करते हुए उसमें ताले डलवा। उनका कहना है कि दुकान उसहैत प्रथम बी ठेके की पाई गई है, जिसकी अनुज्ञापी दीप्ती वर्मा हैं। उन्होंने दुकान एक पूर्व प्रधान को दे दी थी। उसका संचालन वही कर रहे थे। कार्रवाई की गई है। अभी इस मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें