बदायूं। कछला में इंडियन गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगने वाली लंबी लाइनों की समस्या अब खत्म हो जाएगी। एजेंसी ने बुकिंग के पांचवें दिन सिलिंडर घर पर ही उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी में सुबह चार बजे से ही ग्राहक लाइन में लग रहे थे। इस समस्या को देखते हुए एजेंसी संचालक ने यह निर्णय लिया है। अब ग्राहकों को लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। बुकिंग के बाद सिलिंडर घर बैठे भी पहुंचाया जाएगा। बुकिंग पर्ची पर सिलिंडर मिलने की तारीख भी लिखी जाएगी। एजेंसी संचालक अजय राघव ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण ग्राहकों को परेशानी न हो, इसलिए यह व्यवस्था लागू की गई है। सिलिंडर एजेंसी और गोदाम दोनों जगह उपलब्ध रहेंगे। संवाद