फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को उमस-गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बदायूं बाइपास पर बिल्सी चौराहे के पास भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रविवार सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई हल्की बारिश का सिलसिला शाम तीन बजे तक चलता जारी रहा। इससे कई दिन से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के चलते तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम सुहावना होने से बाजारों में भी चहल-पहल नजर आई। वहीं बारिश के कारण शहर और हाईवे के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिले में उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। दिनभर तेज धूप निकलने और हवा नहीं चलने से लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और बादल छा गए। इसके बाद हल्की बारिश शुरू हुई, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रही। बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर रविवार को 36 डिग्री रह गया।
बारिश का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। कई लोग छाता और रेनकोट लेकर घरों से निकले, जबकि कुछ स्थानों पर लोग दुकानों और शेड के नीचे बारिश रुकने का इंतजार करते रहे। शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों को सावधानी के साथ गुजरना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कुछ निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश रुकने के बाद शाम के वक्त बाजारों में लोगों की काफी चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन


हल्की बारिश में ही हाईवे पर भरा पानी

रविवार को हुई हल्की बारिश ने कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बदायूं से गुजरने वाले हाईवे और बदायूं बाइपास के कुछ हिस्सों में पानी भर गया, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सबसे ज्यादा खराब स्थिति बिल्सी चौराहे के पास दिखी। सड़क पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिनभर हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिले
रविवार को दिनभर हुई हल्की बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई। धान की रोपाई कर रहे किसानों को इसका सबसे अधिक लाभ मिला। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी, जिससे रोपाई का कार्य आसान हो गया। किसान धनवीर, रामकिशन का कहना है कि पिछले कुछ दिन से सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था, लेकिन बारिश होने से यह जरूरत कम हो गई। वहीं जिन खेतों में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है, वहां भी फसल को फायदा मिलेगा। किसान महेश सिंह, गनपत राम ने उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो खरीफ की फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

बदायूं बाइपास पर बिल्सी चौराहे के पास भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद

बदायूं बाइपास पर बिल्सी चौराहे के पास भरे पानी से होकर निकलते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें