फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और बादलों के बीच कुछ देर खिली धूप, तापमान में मामूली इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को कोहरा और बादल छाए रहने के बावजूद शीतलहर से काफी हद तक राहत मिली। इस दौरान तापमान में भी मामूली इजाफा दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों की मानें तो अब धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने लगेगा। मंगलवार से तापमान में और भी बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि, कोहरा बना रहेगा। आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान भी बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर सर्द हवा ने काफी परेशान किया था। हालांकि, तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई थी, लेकिन दिन भर कोहरा और बादलों के कारण धूप न निकलने से कंपकंपी छूटती रही। सोमवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। 12 बजे के बाद आसमान में कुछ देर के लिए सूरज दिखा, लेकिन कोहरे की चादर सूरज पर भारी पड़ी। बादल भी सूरज को ढकते रहे। इसके बावजूद दो बजे के बाद कुछ समय के लिए धूप खिली। दिन में सर्द हवा का प्रकोप लगभग थमा रहा। हालांकि, शाम को फिर से सर्द हवा शुरू हो गईं। सोमवार को अधिकतम तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ 19 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अब तीन से चार दिन तक मौसम कुछ हद तक साफ रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, सुबह और रात में कोहरा छाए रहने की भी संभावना बनी हुई है। हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी गढ़वाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि फिलहाल कुछ दिन कोहरा से मुक्ति मिलने के आसार कम हैं। चालू सप्ताह खत्म होने से कोहरा कुछ हद तक छंटेगा जरूर, लेकिन इसके बाद आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार भी बने हुए हैं। जनवरी के अंत तक मौसम इसी तरह करवट बदलता रहेगा। इसके बाद मौसम में तेजी से सुधार होने का पूर्वानुमान बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें