फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण के बावजूद भी नहीं मिली बिजली

Tue, 30 Dec 2014 08:28 PM IST
बिल्सी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 तहसील क्षेत्र के गांव बेहटाजवी के लोग आज भी बिजली से वंचित हैं। हालांकि गांव का विद्युतीकरण काफी पहले हो चुका है, किंतु आज तक ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई सुचारू नहीं की गई है। इस बात से खफा ग्रामीणों ने अब सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र भेजकर सप्लाई सुचारु कराने के लिए बिजली महकमे को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन

सरकार हर गांव को रोशन करने की बात कर रही है, वहीं गांव बेहटाजवी के लोगों को अभी भी बिजली नसीब नहीं हो पाई है। गांव के कैलाश, ओमेंद्र, हरपाल  ने बताया कि करीब दो साल पहले खंबे लगाकर लाइनों को खींच दिया गया, लेकिन आज तक गांव में ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया है जिसकी वजह से वह बिजली के लिए परेशान हैं। इस बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग भी की गई है, किंतु किसी ने गौर नहीं किया है। बिजली न होने के कारण शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है। गांव वालों ने बताया कि अब उन्होंने सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र भेजकर सप्लाई सुचारु कराने की मांग की है। कहा यदि इसके बाद भी उनकी समस्या दूर नहीं हुई तो वह आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। पत्र भेजने वालों में संजय गुप्ता, अंकित गुप्ता, हरेंद्र वघेल, कालीचरन, टूवेंद्र, विष्णु आदि हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें