फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने निकाली बाइक रैली

Mon, 19 Sep 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
लेखपालों ने निकाली बाइक रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सोमवार को भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
छह सूत्री मांगों को पूरा करने संबंधी शासनादेश जारी करने के लिए लेखपाल संघ की ओर से किया जा रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर दो बजे के करीब लेखपालों ने मालवीय आवास से बाइक रैली निकाली। 
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह यादव के नेतृत्व में बाइक रैली की शुरुआत मालवीय आवास से की गई। बाइक रैली पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, संतोष सिंह चौराहा, ओवरब्रिज, पुलिस लाइंस चौराहा, इंदिरा चौक, बाबूराम मार्केट, छह सड़का, खैतारी चौक, हलवाई चौक, टिकटगंज चौराहा, पथिक चौक, मढ़ई चौक, मथुरिया चौक, लावेला चौक होते हुए मालवीय आवास पर समाप्त हुई। यहां, तेजपाल सिंह यादव ने कहा कि धरने के 28 दिन हो चुके हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इस मौके पर विवेक सक्सेना, जिला मंत्री राम निवास मिश्रा, ओमपाल सिंह, कुलदीप शुक्ला आदि तमाम लोग मौजूद रहे। अंत में उरी में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें