फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फार्मर रजिस्ट्री का कार्य नहीं करने समेत अन्य कार्यों में लापरवाही करने में एसडीएम सदर संजय पांडेय ने कांट क्षेत्र के चंदौरा बहादुर के लेखपाल आशीष यादव को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने चंदौरा गांव का औचक निरीक्षण किया। उन्हें क्षेत्र में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य नहीं होने की शिकायत मिली। इसी तरह क्षेत्र की विरासत का कार्य नहीं करने, विकास के भाई आदित्य सिंह की मृत्यु हो जाने पर अभी तक मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना से संबंधित पत्रावली तैयार कर प्रस्तुत नहीं की गई। क्षेत्र में निवास नहीं करने, अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की गई। बताया कि विभागीय कार्रवाई के लिए तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संवाद

एडीएम ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
शाहजहांपुर। कांट के गांव चंदौरा बहादुर में फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनाए जाने की शिकायत पर एडीएम (एफआर) अरविंद कुमार रात आठ बजे गांव पहुंचे। उन्होंने पंचायत भवन में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इसमें क्षेत्र के लेखपाल की लापरवाही पाई गई। एडीएम की रिपोर्ट पर डीएम ने आशीष कुमार यादव को निलंबित किया है। एडीएम ने कहा कि 30 अप्रैल तक पंचायत भवन में शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाएगी। ग्रामीणों की अन्य शिकायतों का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें