फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष समेत दो लेखपाल सस्पेंड, 30 का वेतन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। काम में लापरवाही करने के चलते बुधवार देर शाम उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष समेत दो लेखपालों को एसडीएम ने सस्पेंड कर दिया गया, साथ ही 30 लेखपालों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कार्रवाई को लेकर लेखपालों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को जिलेभर में बाइक रैली निकाली गई थी। ऐसे में सदर तहसील के लेखपालों ने भी शाम के समय शहर में बाइक रैली निकाली। इस दौरान लेखपालों द्वारा कोई काम नहीं किया गया था। ऐसे में तहसीलदार रामनयन सिंह ने पिछली मामलों को देखते हुए एसडीएम पारस नाथ मौर्य को अपनी रिपोर्ट सौंपी। संगठन के तहसील अध्यक्ष विवेक सक्सेना पर आरोप हैं कि वह सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे थे। किसी सरकारी योजनाओं को गरीबों तक नहीं पहुंचा रहे थे। राशन और पेंशन आदि का सत्यापन ज्यों का त्यों पड़ा हुआ था। इस पर एसडीएम ने विवेक सक्सेना को सस्पेंड कर दिया। वहीं 30 लेखपालों के वेतन काटने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई के बाद में लेखपालों में आक्रोश फैल गया है।
मलूकपुर में तैनात लेखपाल भी संस्पेड
दातागंज। हजरतपुर क्षेत्र के गांव मलूकपुर तैनात लेखपाल राकेश बाबू को सस्पेंड किया गया है। बताया जाता है पिछले दिनों प्रशासन ने सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराया गया लेकिन बाद में दबंगों ने उस पर फिर से कब्जा कर लिया। एसडीएम ने कई बार लेखपाल राकेश बाबू से कब्जा हटवाने को कहा। इसके बावजूद उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस पर एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

लापरवाही में दोषी निकला संग्रह अमीन, कार्रवाई तय
दातागंज (बदायूं)। सरकारी कार्यों की जांच में एक संग्रह अमीन की लापरवाही सामने आई है। एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने उसके संबंध में जांच कराई थी। जिस पर अमीन की लापरवाही उजागार हुई। इस पर संग्रह अमीन नूर मोहम्मद के खिलाफ आरोप पत्र दिया है। वहीं उसे सस्पेंड करने कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
----------------
तहसील अध्यक्ष द्वारा न तो खुद सरकारी काम किया जा रहा था और न किसी को करने दे रहे थे। जो ठीक नहीं है, इसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया। साथ ही बैठक में गैरहाजिर रहे 30 लेखपालों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-पारस नाथ मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें