फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और चेयरपर्सन ने चार यात्रीशेड का किया लोकार्पण

Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
लोकापऱ्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली, नोएडा की तर्ज पर शहर में कराएंगे विकास
विज्ञापन

 सदर विधायक और उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा और चेयरमैन फात्मा रजा ने शुक्रवार को शहर में बने चार अत्याधुनिक यात्रीशेडों का लोकार्पण किया। यह यात्रीशेड नोएडा और दिल्ली जैसे शहरों की तर्ज पर बनवाए गए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की चेयरमैन फात्मा रजा ने बताया कि 60 लाख रुपये की कीमत से छोटी ज्यारत, रोडवेज, कोतवाली और पुलिस लाइन चौराहे पर बने स्टील के अत्याधुनिक यात्रीशेडों का लोकार्पण दर्जा राज्यमंत्री रजा एवं उनके द्वारा फीता काटकर किया गश। इस मौके पर रजा ने कहा कि उनकी कोशिश है कि बदायूं को बड़े शहरों की तरह विकसित किया जाए। यहां जो भी कार्य कराए गए, बड़े शहरों जैसे हैं। कार्यक्रम में विकास हुसैन, अखिल रस्तोगी, आदिल, राजेंद्र मथुरिया एवं नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक रजनीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें