ं आसफपुर ब्लाक के गांव लक्ष्मीपुर में फैली रहस्यमय बीमारी ‘टीनिया’ है। बुधवार को चार डॉक्टरों की टीम ने गांव पहुंच कर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। यहां 50 लोग इस बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं। डॉक्टर की मानें तो यह बीमारी एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है।
लक्ष्मीपुर गांव में एक सप्ताह पहले बीमारी का प्रकोप शुरू हुआ था। लोगों के शरीर पर खुजली के साथ फफोले पड़ने लगे। पहले तो गांव के लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। एक के बाद एक गांव के तमाम लोग जब बीमारी की जद में आने लगे तो लोगों में दहशत फैल गई। बुधवार को लक्ष्मीपुर में रहस्यमय बीमारी की खबर जब सुर्खियों में आई तो आसफपुर सीएचसी इंचार्ज डॉ. पंकज शर्मा के नेतृत्व में डॉ. रोहित कुमार, डॉ. गौरव और डॉ. जहीर की टीम गांव पहुंची। गांव में हेल्थ कैंप लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यहां 50 ग्रामीण इस बीमारी से पीड़ित पाए गए। सभी को दवाओं का वितरण किया गया है। डॉ. पंकज कुमार की मानें तो इस बीमारी का नाम टीनिया है। इसमें शरीर में पहले खुजली होती है बाद में फफोले पड़ जाते हैं। यह बीमारी पानी की खराबी से होती है।