फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम पर अभद्रता का आरोप लगाकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील में मंगलवार को एसडीएम पर गलत व्यवहार का आरोप लगाकर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि एसडीएम का ट्रांसफर न होने तक सांकेतिक हड़ताल रखेंगे। पुलिस ने मुश्किल से स्थिति संभाली। एसडीएम ने अभद्रता के आरोप से इनकार किया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने बताया कि मंगलवार को तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना अपने पुराने वाद के संबंध में एसडीएम बिल्सी के कार्यालय कक्ष में मिलने गए। आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनका प्रार्थना पत्र फेंकते हुए दुर्व्यवहार किया। जैसे ही सूचना बार के पदाधिकारियों को हुई तो वह एकत्र होकर एसडीएम को खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए उनके कार्यालय की ओर आ गए। उन्होंने एसडीएम के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। इससे मौके पर काफी भीड़ लग गई। किसी ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने वकीलों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। अधिवक्ताओं द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि एसडीएम का स्थानांतरण अन्य स्थान पर जब तक नहीं हो जाता सांकेतिक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि शीघ्र ही एसडीएम का अन्य तहसील के लिए ट्रांसफर नहीं किया गया तो बार के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन और भूख हड़ताल आदि करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बार के सचिव विजेंद्र भानु सिंह, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजीव कुमार सक्सेना, मनीष सक्सेना, हेमेंद्र कुमार सिंह, संदीप सक्सेना, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामनिवास यादव, गिरीशचंद्र, अजयपाल सिंह, रामनाथ, योगेश विसारिया, अखिलेश सक्सेना, रामप्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
- बार के कुछ वकील अपने काम कराने के लिए नाजायज दबाव बना रहे हैं। साफ कह दिया है कि वही काम करेंगे जो नियम के तहत और वैध होंगे। अभद्रता वाली कोई बात नहीं है। - विजय कुमार मिश्रा, एसडीएम बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें