व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा
प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था और बिजली कटौती के विरोध में व्यापारी प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करते हुए आंदोलन चलाएंगे। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को लगातार लूट, जमीनों पर कब्जे, रंगदारी वसूलने और गुंडागर्दी की जा रही है, क्योंकि गुंड़ों को सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त है।
महामंत्री ने कहा कि बिजली कटौती को लेकर प्रदेश सरकार उदासीन है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी की वजह से व्यापार बर्बाद होते जा रहे हैं। बिजली बिलों में हेरफेर हो रही है। सरकारी कर्मचारी टैक्स के नाम पर उत्पीडन अलग से किया जा रहा है। इसलिए व्यापारियों को एकजुट होकर आंदोलन करना होगा, जिससे कि उन लोगों की मांगों पर ध्यान दिया जाए।
इसके साथ ही नौ अगस्त को दिल्ली में हो रहे व्यापारी सम्मेलन को लेकर तैयारियां की गईं। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता, दीपमाला गोयल, सुभाष आहूजा, आकाश कमल गुप्ता, सर्वेश वार्ष्णेय, विनोद गुप्ता, मनुज गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अशोक भारतीय, चंद्रप्रकाश गुप्ता, जुगुल सुखानी आदि मौजूद रहे।