जल्दी ही डीएम क्रय संस्थाओं को करेंगे लक्ष्य का आवंटन
इस वर्ष खरीद का 1.33 लाख एमटी मिला है लक्ष्य
जिले को एक लाख, 33 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। अभी डीएम इस लक्ष्य का खरीद संस्थाओं को आवंटन करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां बता दे कि गत वर्ष केवल 82 हजार एमटी का लक्ष्य मिला था, जो अब 51 हजार एमटी अधिक है। पिछले लक्ष्य को पार करते हुए जिले की एजेंसियों ने 10,277 एमटी लक्ष्य से अधिक खरीदते हुए 92 हजार 277 एमटी की खरीद कर डाली थी। इस खरीद से इस बार का लक्ष्य 40,723 एमटी अधिक है। यानि पिछली खरीद से इतना अधिक गेहूं खरीद कर ही लक्ष्य को छुआ जा सकता है।
खरीद का समय एक अप्रैल निर्धारित है। चौथे दिन शाम को जिले का गेहूं खरीद का लक्ष्य मिल सका। गेहूं का लक्ष्य इसलिए अधिक रखा गया है कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार फसल अच्छी हुई है। खरीद का लक्ष्य मिल जाने के बाद अब क्रय केंद्रों के जल्दी स्थापित होने की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।
-----
खरीद का लक्ष्य मिल गया है। डीएम क्रय एजेंसियों को अलग इस लक्ष्य का आवंटन करेंगे। इसके बाद जिम्मेदारियां पूरी तरह से निर्धारित हो जाएंगी।
-कौशलेंद्र वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी