फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शटरिंग में दबने से जान गंवाने वाले मजदूर का किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
नीरज का फाइल फोटो-
विज्ञापन
आसफपुर। गांव महूरी के पास नवनिर्मित कोल्डस्टोर पर लिंटर डालते समय हुए हादसे में युवक की शनिवार रात जान चली गई। रविवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं घायल दोनों मजदूरों की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव महूरी के पास गौरी शॉप चंदौसी वालों कोल्ड स्टोर बनवा रहे हैं। रात को लिंटर ढालने के दौरान शटरिंग गिरने से तीन मजदूर दब गए। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ओकेश व राजवीर को सकुशल निकाल लिया गया। घायल अवस्था में उनको निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। वहीं 18 वर्षीय नीरज की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रविवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। परिजनों ने नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घायल मजदूरों की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने राहत की सांस ली है।
-

कोल्डस्टोर स्वामी समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राज टिकौली निवासी मृतक नीरज के पिता तुलाराम ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि 27 सितंबर को उसका बेटा नीरज गांव के ही राजवीर, ओकेश व नरेश के साथ मजदूरी करने गया था। नवनिर्मित महालक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज पर काम करने वाला राज मिस्त्री ठेकदार ने उनको मजदूरी पर बुलाया था। ठेकेदार व कोल्ड स्टोर के मालिक की लापरवाही से हादसा हो गया। इससे उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोल्ड स्टोरेज के मालिक अजय कुमार गुप्ता, बॉबी गुप्ता, यश गुप्ता, अनमोल गुप्ता व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद

नीरज का फाइल फोटो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें