फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े सरकार के दर  पर उमड़े जायरीन

Fri, 01 Jul 2016 12:13 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बड़े सरकार के दर  पर उमड़े जायरीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह से लेकर रात तक उर्स में जमे रहे हजारों जायरीन 
विज्ञापन

फूल चढ़ा और फातिहा दिला सरकार से मांगी दुआएं
 हाथों में चादर और फूल, दिलों में बड़े सरकार की मोहब्ब्त, लबों पर कौम और देश के लिए अमन चैन की दुआएं लेकर हजारों जायरीन बड़े सरकार के दर पर पहुंचे। दरगाह पर चादर और गुलपोशी की। गुरुवार को उर्स में हाजिर हुए अकीदतमंदों ने फातिहा दिलाया। बड़े सरकार के भांजे की दरगाह पर भी चादर चढ़ाईं। साथ ही मजार से ताबीज और दिए लेकर बड़े सरकार की रहमत हमेशा अपने साथ रखने का जतन किया। 
दरगाह के पास में सुबह से लेकर देर रात तक कव्वाली होती रही। जायरीन ने तमाम परेशानियों और समस्याओं को बड़े सरकार की दरगाह के सामने बताकर उनका समाधान करने की दुआएं कीं। उर्स में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने के बावजूद दुकानदारों को बीते उर्स की तुलना में ये हाजिरी कुछ कम लगी। मेला परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों की सतर्कता के चलते जायरीन बेफिक्र होकर खरीदारी करते नजर आए। यहां पर लगे स्वास्थ्य शिविर में बीमारों को निशुल्क दवाएं दी गईं। उर्स में रात भर कव्वालियों का दौर चलने के बाद शुक्रवार को सुबह कुल होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सांसद के प्रतिनिधियों ने की चादरपोशी
बदायूं। क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि के तौर पर निजी सचिव विपिन कुमार यादव और सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव ने गुरुवार को बड़े सरकार के उर्स के अवसर पर दरगाह जाकर चादरपोशी की। इसके साथ ही अमन चैन की दुआ मांगी। दोनों प्रतिनिधियों ने उर्स में आए अकीदतमंदों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि ये सरजमीं सूफी, संतों और पैगंबरों की है। यहां से हमेशा अमन चैन और भाईचारे का संदेश दिया गया है। इस मौके पर जावेद पीर जी, अनिल गोस्वामी, प्रभात अग्रवाल, शब्बन, अकरम, शहनवाज आलम, रफीक, अहमद खान, सलमान, अदनाम, सलीम, अरबाज, सगीर, आरिफ, युनुस, जमील,  फुरकान, राशिद, शोएब, तनवीर, परवेज अहमद, युसुफ अली, यासीन, आदिल, आरिफ, सलीम, कलीम, शरद, राजीव ने अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें