फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं-दातागंज स्टेट हाईवे के लिए मिली जमीन, सैद्धांतिक सहमति को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-दातागंज स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए पांच हजार से ज्यादा हरे पेड़ों को काटा जाना है। इसकी जगह 10 गुना नए पौधे लगाए जाने हैं। इसके लिए दातागंज में प्रशासन को आठ एकड़ जमीन मिल गई है। अब इस जमीन को नॉन फारेस्ट लैंड घोषित करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार से सैद्धांतिक सहमति मांगी है। इस संबंध में पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

बदायूं-दातागंज स्टेट हाईवे अभी टू-लेन का है। इसे हाईवे से लोग बरेली से लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद तक जाते हैं। पिछले साल पीडब्ल्यूडी ने पीसीयू (पैसेंजर कार यूनिट) सर्वे कराया। उससे पता चला कि हर दिन करीब 20 हजार से ज्यादा वाहन इससे होकर गुजरते हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई तो एक लेन चौड़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर हो गया। अब इस रोड किनारे के पेड़ों को काटकर दूसरी जगह लगाए जाने हैं, लेकिन जमीन नहीं मिल रही थी। अब प्रशासन ने दातागंज तहसील में आठ हेक्टेयर जमीन देखी है। इसे नॉन फारेस्ट लैंड घोषित करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। इस संबंध में डीएम ने बुधवार को बैठक भी की है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट पर एक नजर
- लागत- 82 करोड़
- लंबाई- 27.20 किमी
- चौड़ाई- तीन लेन (वर्तमान में स्टेट हाईवे दो लेन)
- यूटिलिटी शिफ्टिंग- 3.50 करोड़
- आठ हेक्टेयर में लगाए जाने हैं पौधे्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें