फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि संबंधी विवाद आपसी समझौते से करें निस्तारित

Sat, 06 May 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- औचक निरीक्षण करने अलापुर पहुंची डीएम अनिता
विज्ञापन

- कार्यालय में सफाई न होने पर जाहिर की नाराजगी
डीएम अनिता श्रीवास्तव शनिवार को थाना अलापुर में औचक निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने वहां आयोजित समाधान दिवस में जन शिकायतों को सुना। यहां मात्र तीन शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं। डीएम ने समस्याओं को सुनते हुए निर्देश दिए कि भूमि विवादों में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे और विवाद को आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित कराए। सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे के मामलों को गंभीरता से लिया जाए।
डीएम ने कहा कि राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल जनता और जिला प्रशासन के बीच की ऐसी कड़ी है जिसे अपने अपने क्षेत्रों की प्रत्येक गतिविधि तथा दैवीय आपदा से संबंधित घटनाओं पर विशेष ध्यान रखना चहिए। आवश्यकतानुसार अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराना चाहिए। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी दातागंज रणविजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रकाश कुमार तथा एसएचओ अतुल प्रधान भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में ककराला के वार्ड नंबर 17 निवासी रिफाकत ने उनके खेत पर दबंगों की ओर से जबरदस्ती कब्जा करने तथा ककराला के ही नरेश पाल ने पट्टे की भूमि पर कब्जा करने एवं सलेमपुर की धनदेवी ने बैनामा कराने पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। डीएम ने निर्देश दिए कि भूमि विवाद के मामलों में संयुक्त टीम मौका मुआयना कर आपसी समझौते के आधार पर निस्तारित कराए। 
विज्ञापन

वहीं, डीएम अनिता श्रीवास्तव ने समाधान दिवस की समाप्ति के बाद औचक रूप से थाना अलापुर के कार्यालय कक्ष का भी निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि थानों में सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रहना चाहिए। थाने में आने वाले शिकायतकर्ता, फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाए। डीएम ने शस्त्र पंजिका, त्यौहार एवं अपराध रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थानों में खड़े वाहनों का भी निस्तारण कराया जाए।      
विज्ञापन


दैनिक कार्यों को दर्ज करने लिए मुद्रित होगी डायरी              
बदायूं। लेखपालों की प्रतिदिन की सरकारी गतिविधियों को दर्ज करने तथा उस क्षेत्र के प्रमुख अपराधियों, त्योहारों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करने के लिए डायरी मुद्रित कराकर लेखपालों को उपलब्ध कराई जाएगी। उस क्षेत्र में दूसरे व्यक्ति का स्थानांतरण होने पर उसको वहां की संपूर्ण जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकेगी। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि इस डायरी में लेखपालों तथा राजस्व निरीक्षकों को प्रतिदिन किए गए शासकीय कार्यों को भी दर्ज करना होगा। तहसील, ग्रामीण अंचलों में निरीक्षण के दौरान उस डायरी का भी निरीक्षण किया जाएगा। डायरी में दर्ज विवरण के आधार पर राजस्व निरीक्षक तथा लेखपालों के कार्यों का मूल्यांकन हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें