फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भूमि के विवाद में हुई हत्या का खुलासा, लाइसेंसी बंदूक समेत आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना वजीरगंज पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी 12 बोर की दोनाली बंदूक, पांच जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन

मृतक दिलीप सिंह यादव के पुत्र राय सिंह निवासी ग्राम गरुईया, थाना कुंवरगांव ने वजीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 जून की शाम करीब 6 बजे उनके पिता दिलीप सिंह यादव अपने पौत्र राजेश के साथ ग्राम बनकोटा में पंक्चर बनवाने गए थे। लौटते समय गांव का ज्ञान सिंह पुत्र टीकाराम मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से गोली मारकर उसके पिता की हत्या कर दी। उसने पुलिस को बताया था कि उनका और ज्ञान सिंह का जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर 19 जून को थाना वजीरगंज पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह पुत्र टीकाराम निवासी ग्राम गरुईया, थाना कुंवरगांव को गंगा एक्सप्रेस-वे के पास ग्राम मेहरा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, बाद में उसे जेल भेज दिया गया। इधर, एसपी ग्रामीण डॉ हृदयेश कठेरिया का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें