फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालपुल से नेकपुर क्रॉसिंग तक  फ्लाईओवर बनवाने की मांग

Wed, 05 Oct 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बढ़ती आबादी और अत्यंत भीड़ भाड़ वाले इलाकों से सटे बाईपास को देखते हुए अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने जनहित में लालपुल से नेकपुर क्रॉसिंग तक फ्लाईओवर की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन

 दिए गए ज्ञापन में बताया कि हाईवे शहर के अंदर आबादी से होकर गुजरता है। इसी हाईवे पर पुलिस लाइन, जिला कारागार, जिला अस्पताल, एसएसपी कार्यालय, डीएम कार्यालय, न्यायिक अधिकारी/मजिस्ट्रेट कार्यालय, मुख्य पोस्ट ऑफिस तथा अधिवक्ताओं के चैंबर्स आदि हैं। बताया कि शहर का मुख्य मार्ग होने के कारण अत्यधिक भीड़ रहती है। अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। बड़े वाहनों के गुजरने से खतरा भी मंडराता रहता है। हाईवे पर स्कूल, कॉलेज भी हैं। बताया कि यादि फ्लाई ओवर बनता है तो लोगों को परेशानी से निजात मिल सकेगी। ज्ञापन देने वालों में पवन गुप्ता एडवोकेट, सत्यभान सिंह यादव एडवोकेट, एमएस नकवी एडवोकेट, सुधीर, ब्रजपाल सिंह पटेल, दिलीप गुप्ता, राजवीर यादव, प्रेमप्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें