फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन को नियमित का दर्जा, नया नंबर जारी

Thu, 20 Aug 2026 11:11 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर-दिल्ली विशेष साप्ताहिक ट्रेन और टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन को नियमित का दर्जा देने के बाद रेलवे ने 05074-73 लालकुआं-क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बंगलूरू)-लालकुआं विशेष ट्रेन को भी नियमित का दर्जा दे दिया है। अब इस गाड़ी का संचालन नए नंबर 15202-01 से किया जाएगा। नियमित ट्रेन के रूप में संचालन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

विज्ञापन


रेलवे ने इसी माह गोरखपुर-दिल्ली विशेष साप्ताहिक और टनकपुर-अछनेरा विशेष ट्रेन को भी नियमित का दर्जा दिया है। गोरखपुर-दिल्ली साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन 27 और टनकपुर-अछनेरा का संचालन 31 अगस्त से अप-डाउन सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। 

इन गाड़ियों के नियमित होने के बाद किराया 35 से 40 फीसदी तक कम हो जाएगा। लालकुआं-बंगलूरू विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को लालकुआं और मंगलवार को बंगलूरू से चलती है। बरेली को दक्षिण भारत से कनेक्टिविटी देने वाली इस गाड़ी का विशेष के रूप में संचालन इसी वर्ष जनवरी में शुरू किया गया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का डिबाई स्टेशन पर ठहराव शुरू
बरेली-इंदौर एक्सप्रेस का बुधवार से डिबाई स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया है। अप-डाउन में यह गाड़ी यहां दो-दो मिनट का ठहराव लेगी। समय सारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14320 बरेली–इंदौर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को डिबाई स्टेशन पर दोपहर 14:12 बजे और 14319 इंदौर-बरेली एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को डिबाई स्टेशन पर 11:23 बजे पहुंचने के बाद दो-दो मिनट का ठहराव लेकर रवाना होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें