फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एनएसएन कंपटीशन में लक्ष्य शर्मा ने मारी बाजी

विज्ञापन
एनएसएन कंपटीशन के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करती समिति। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। विश्व पर्यावरण दिवस पर तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में अरिहंत पौधरोपण समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह एवं नेशनल स्टूडेंट्स एनवायरमेंट (एनएसएन) कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। लक्ष्य शर्मा ने प्रथम, राम माधव तिवारी ने द्वितीय व नव्या गुप्ता, स्वस्ति जैन, आदित्य प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक चौहान के अलावा सीओ संजीव कुमार, वीपी सिंह, मृगांक जैन व भाजपा नेता विवेक राठी ने पौधे लगाए।
विज्ञापन


इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले युवा सचिन असावा, अनुज शर्मा, अवधेश पाराशर, प्रदीप शर्मा, अमन गुप्ता, अभिषेक माहेश्वरी, गीता रानी, उमा शर्मा, तबस्सुम आदि को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न तो विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
समिति के संस्थापक प्रशांत जैन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई व प्रत्येक वर्ष कम से कम दो पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर विष्णु असावा, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, देव ठाकुर, अनुज वार्ष्णेय, पीयूष वार्ष्णेय, डॉ. नीरज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें