फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सफाई कर्मचारी पर देव स्थान पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सफाई कर्मचारी की दबंगई से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने उस पर देव स्थान पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक आसफपुर ब्लाॅक के एक गांव में सफाई कर्मचारी है। सरकारी नौकरी मिलने के बाद से वह गांव में राजनीति और दबंगई करके अशांति फैला रहा है। आरोप है कि गांव में 100 वर्ष से अधिक पुराने देवस्थान की बढ़ती हुई मान्यता से बौखलाया सफाई कर्मचारी तेज आवाज में अश्लील गाने बजाता है। जिससे देवस्थान पर आने वाले लोग परेशान होते हैं। विरोध करने पर वह एससीएसटी एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता है।
आरोप है कि उसने देवस्थान पर अवैध रूप से कब्जा करने के मकसद से वहां पर एक खोखा भी रख लिया है, जहां पर कुछ बदमाश किस्म के युवक हर समय खड़े रहते हैं। जो आने-जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं और छेड़खानी करते हैं। वह श्रद्धालुओं से कई बार गाली-गलौज भी कर चुका है। ग्रामीणों ने एसएसपी से जांच कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें