फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पर्यावरण शुद्धीकरण के लिए लक्ष्मी पूजन एवं हवन का आयोजन

Fri, 06 Nov 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
लक्ष्मी पूजन एवं हवन में हिस्सा लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित गौशाला स्कूल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पर्यावरण शुद्धीकरण एवं सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से लक्ष्मी पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से लक्ष्मी पूजन के साथ हुआ। हवन में मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी गईं। स्वयंसेवकों ने पर्यावरण की शुद्धता, सुख-समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। इस मौके पर जिला सहकार्यवाह मुकेश कुमार, नगर संघचालक डॉ. उमेंद्र गुप्ता, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, राजीव कुमार सिंह, नगर सह संघचालक अशोक कुमार, नगर सह कार्यवाह आयुष कुमार, नगर प्रचारक सर्वेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुबोध कुमार, रजत कुमार समेत संघ के समस्त स्वयंसेवक मौजूद रहे। सभी ने आयोजन में सहभागिता कर सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें