फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिनदहाड़े डॉक्टर के घर में लाखों की चोरी

विज्ञापन
दबतोरी के ग्राम परसिया में चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
दवतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया में डॉक्टर के बंद घर में घुसे चोर, कमरे में रखें संदूक के ताले तोड़कर दिनदहाड़े लाखों की चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव परसिया निवासी डॉ. हरिनारायण सक्सेना व उनकी पत्नी बुधवार सुबह दवा लेने मुरादाबाद गए थे। घर में कोई नहीं था। शाम करीब छह बजे जब वह लौटे तो देखे कि दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने उसे खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजे का कुंडा तोड़ दिया। डॉक्टर व उनकी पत्नी जब घर में घुसे तो दंग रहे गए। कमरों के ताले खुले पड़े थे। संदूक में रखा सामान बिखरा था, नकदी व जेवर गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसपर दबतोरी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना किया।
मकान के पीछे एक टेंट लगाने वाला सीलिंग पाइप पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि चोर इसी के सहारे मकान की छत पर चढ़े होंगे और उन्होंने मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर घटना को अंजाम दिया होगा। चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा डॉक्टर एवं उनकी पत्नी से भी जानकारी जुटाई है। डॉक्टर ने सोने चांदी के आभूषण व नकदी समेत लाखों रुपये चोरी होने की बात कही है। देर रात तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें