फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनावर थाने के सामने सराफ की दुकान में नकब लगाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। कस्बे में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए थाने के सामने महज अस्सी मीटर दूर स्थित सराफा दुकान को निशाना बना लिया। सराफा दुकान में पीछे से घुसे चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़कर करीब दस लाख के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस को घटना की भनक ही नहीं लगी। सुबह पता लगा तो एसपी सिटी ने करीब दो घंटे मुआयना किया, फील्ड यूनिट भी लगाई गई।
विज्ञापन

कस्बा बिनावर निवासी अतुल गुप्ता की सराफा दुकान थाने के सामने स्थित प्राइमरी स्कूल के बराबर थाने से करीब 80 मीटर दूरी पर है। शुक्रवार रात चोरों ने नकब लगाकर दुकान के पीछे से चोर घुस गए। तिजोरी का एक दरवाजा तोड़कर सोने व चांदी के जेवर व अस्सी हजार नकदी समेत करीब दस लाख का माल चोरी कर लिया। रात में ही चोर दुकान के पीछे वाले गेट से भाग निकले।
शनिवार सुबह नौ बजे दुकान मालिक ने शटर खोला तो देखा कि तिजोरी का एक पल्ला तोड़कर चोरी कर ली गई है। पीछे की दीवार भी टूटी हुई थी। अतुल गुप्ता की दो दुकाने हैं। इनमें एक सराफा और एक परचून की दुकान है। सराफा की दुकान पर अतुल गुप्ता खुद बैठते हैं तो परचून की दुकान पर उनके पिता ओमकार गुप्ता बैठते हैं। चोर परचून की दुकान में होकर सराफा दुकान में घुसे थे पर परचून की दुकान में सामान सुरक्षित मिला।
विज्ञापन

अतुल गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक कुमार समेत थाना प्रभारी रविकरण व फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
पहले भी इसी दुकान में चोरी की कोशिश
अतुल गुप्ता की इसी दुकान में पिछले वर्ष इन्हीं दिनों में इसी तरह चोरों ने नकब लगाकर चोरी की कोशिश की थी पर उस समय तिजोरी न टूटने के कारण वह सफल नहीं हो सके थे। तब भी सराफ ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी थी पर पुलिस ने कोई रुचि न ली।
थाने के पास सराफ की दुकान में चोरी हुई है। तिजोरी का गेट खोलने का अंदाज संदेह पैदा कर रहा है। हालांकि सराफ की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखकर तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही खुलासे का प्रयास करेंगे। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें