फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद का दावेदार बंटवा रहा था लड्डू, पुलिस ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की तारीख करीब आने के साथ मतदाताओं को रिझाने के लिए दावेदार आचार संहिता का उल्लंघन करने लगे हैं। उझानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत अल्लापुर भोगी में प्रधान पद के दावेदार ने शुक्रवार को मतदाताओं को रिझाने के लिए बूंदी के लड्डू का गांव में वितरण शुरू करा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दावेदार को गिरफ्तार कर लिया और लड्डू जब्त कर लिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अल्लापुर भोगी में रिजवान ने ग्राम प्रधान पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। अभी नामांकन पत्रों की जांच चल रही है। 11 अप्रैल को नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद प्रत्याशियों को लेकर स्थिति साफ होगी। इससे पहले ही शुक्रवार को प्रधान पद के दावेदार रिजवान ने कई क्विंटल लड्डू मंगा लिए। गांव में बूंदी के लड्डू का वितरण शुरू करा दिया।
इस बारे में किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर उझानी कोतवाली की अब्दुल्लागंज चौकी के चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया और लड्डू जब्त कर लिए। रिजवान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे थाने से जमानत दे दी गई। इस मामले के बाद गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें