फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रसोईघर में नहीं मिली सफाई, सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
स्कूली बच्चों के साथ खाना खाती सीडीओ। स्रोत सूचना
विज्ञापन
बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गामिनी सिंगला ने विकास खंड जगत के प्राथमिक विद्यालय नरऊ बुजुर्ग और आंगनबाड़ी केंद्र नरऊ बुजुर्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों से शिक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, उनके साथ भोजन कर मिड डे मील की गुणवत्ता भी जांच की। रसोईघर में साफ-सफाई का अभाव और प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीडीओ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर और रसोईघर में साफ-सफाई और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, ताकि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां भी साफ-सफाई की कमी पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें