फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउनः हरियाणा में फंसे 281 मजदूर बदायूं पहुंचे, किया गया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में काम कर रहे यूपी के मजदूरों को बुलाना शुरू कर दिया है। इसमें जनपद के 525 मजदूर शामिल हैं। इनमें से 281 मजदूर शनिवार शाम तक बदायूं पहुंच गए हैं। जिनमें 112 को शहर के पास में स्थित आसरा आवास में रोका गया है जबकि 45 मजदूर इस्लामनगर में तथा 124 बिसौली में क्वारंटीन किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जांच कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि इसके अलावा बाकी बचे मजदूरों को सभी तहसीलों में रोका जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम कुमार प्रशांत, एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ आसरा आवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने श्रमिकों के हाल चाल जाना । साथ ही डीएम ने एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य को निर्देश दिए कि श्रमिकों के लिए भोजन बदल-बदल कर अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए। उनके खाने-पीने, साबुन, तेल, टूथब्रश सहित आदि व्यवस्था दी जाए। वहीं, डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि चिकित्सा टीम लगाकर सभी श्रमिकों का थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाए। पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया जाए और साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। सभी श्रमिकों को यहां पर 14 दिन क्वारंटीन रखा जाएगा। उसके बाद उन्हें घर भेजा जाएगा।
45 श्रमिकों को किया गया क्वारंटीन
इस्लामनगर। हरियाणा से जनपद लौटे 45 मजदूरों को तहसील प्रशासन ने वहीं पर क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। हालांकि ये मजदूर हरियाणा में 14 दिन क्वारंटीन रहने के उपरांत बदायूं जनपद में आए हैं। फिर भी सुरक्षा के लिहाज से तहसील प्रशासन इन लोगों को यहां पर भी 14 दिन क्वारंटीन रखेगा।
विज्ञापन

बिसौली अस्पताल में 124 मजदूरों को किया क्वारंटीन
ओरछी। लॉकडाउन के चलते हरियाणा से बदायूं पहुंचे 124 श्रमिकों को ओरछी चौराहे पर लेखपाल कमल यादव, आदित्य उपाध्याय, रतिभान सिंह की देखरेख में सौंपा गया। यहां सभी मजदूरों के बारे में जानकारी जुटाई गई। उसके बाद में सभी को बिसौली के अस्पताल में 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है।
मजदूरों को लिए दीं 500 चादरें
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल के निदेशक ज्योति महेंदीरत्ता ने शनिवार को हरियाणा से आए मजदूरों के लिए 500 चादरें एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी। उन्होंने समाज के समर्थवान लोगों से कोरोना की लड़ाई में आगे आने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें