फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में घायल मजदूर ने तोड़ा दम

विज्ञापन
सोमवीर फाइल फोटो
विज्ञापन
कुंवरगांव। गंगा एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने के कारण पिकअप के पलटने से घायल हुए एक मजदूर की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर निवासी सोमवीर (40) पुत्र रामेश्वर सिंह गंगा एक्सप्रेस-वे पर पौधे लगाने का काम किया करता था। बुधवार सुबह गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में सोमवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया।
परिजनों ने बरेली के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। मृतक के भाई भरत सिंह ने बताया कि ठेकेदार अन्य मजदूरों के साथ सोमवीर को कार्यस्थल पर ले जा रहा था। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई थी, जिसमें कई मजदूर घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवीर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। सोमवीर अपने पीछे पत्नी अनीता देवी, बेटी रजनी व दो बेटे अर्जित यादव और प्रियांशु यादव को छोड़ गए हैं। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे में घायल एक मजदूर की मौत होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें