फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एचपीसीएल दोहरे हत्याकांड की चार्जशीट का कोर्ट ने लिया संज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट के दोहरे हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मोहम्मद तौसीफ रजा की कोर्ट ने बृहस्पतिवार को हत्याकांड की चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए केस फाइल जमा कर ली। अब यह केस कोर्ट के रिकॉर्ड में आ गया है। यहां से केस फाइल सेशन कोर्ट भेजी जाएगी। वहां से किसी न्यायालय को ट्रायल के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार, विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस दोहरे हत्याकांड में आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर चुकी है। बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट ने दाखिल चार्जशीट का परीक्षण किया और केस सबमिट कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू की। अब हत्याकांड की फाइल सेशन कोर्ट भेजी जाएगी।
उधर, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि सीजेएम कोर्ट में केस फाइल जमा होने के बाद न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। गौरतलब है कि सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। पुलिस ने जांच कर आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाते हुए 753 पेज की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी।
विज्ञापन




मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों की कोर्ट में हुई पेशी
दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप को कन्नौज जेल, उसके भाई केशव को ब्रांदा जेल और मुनेंद्र, धर्मेंद्र और अभय प्रताप को बदायूं जेल से सीजेएम कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया। उसके बाद सभी को कड़ी सुरक्षा में जेल ले जाया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एसपी सिटी, दो सीओ व मूसाझाग थाने के इंस्पेक्टर सहित भारी भरकम पुलिस बल मौजूद रहा।


दोहरे हत्याकांड की केस फाइल का न्यायालय ने संज्ञान ले लिया है। इसके बाद जल्द ही आरोपियों के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी। -अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें