बदायूं। बदायूं से मजदूरी कर लौट रहे बाइक सवार गजेंद्र (20) पुत्र ऋषिपाल व सुरदीप (35) पुत्र धर्मेंद्र को ट्रक ने शुक्रवार देर रात उनोला चौराहे पर टक्कर मार दी। हादसे में सुरदीप की मौत हो गई, जबकि गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सुरदीप को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव झंडपुर निवासी सुरदीप मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार की सुबह वह बाइक से अपने साथी गजेंद्र के साथ बदायूं मजदूरी करने आए थे। देर शाम को घर लौटते समय थाना क्षेत्र के गांव उनोला के पास ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में सुरदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां सुरदीप को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गजेंद्र को गंभीर हालत में भर्ती किया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। घटना की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे। सुरदीप की शादी नहीं हुई थी वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।