फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिर पर ईंट गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक नीरज के परिजन। संवाद
विज्ञापन
अलापुर। थानाक्षेत्र के गांव भसराला में मकान निर्माण के दौरान मजदूर के सिर पर ईंट गिर गई। इससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


गांव कुपरी निवासी नीरज (35) पुत्र शिवसिंह मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह गांव भसराला निवासी बूंदे अली के निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का कार्य करने गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे नीरज छत पर खड़े दूसरे मजदूर को सरिया पकड़ा रहे थे। इसी बीच दीवार पर रखी ईंट नीरज के सिर पर गिरी, इससे उनका सिर फट गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। वहां मौजूद राजमिस्त्री व अन्य मजदूरों उन्हें डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। नीरज की गंभीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजन एंबुलेंस की मदद से नीरज को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। नीरज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि नीरज दो भाई थे। उनकी दो बेटी राधिका, रितिका व एक बेटा रितेश है। पत्नी रीना व पिता शिव सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। अलापुर एसओ उदयसिंह ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल में विलाप करते मृतक नीरज के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें