फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किराना गोदाम से बीड़ी का बोरा और घर से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
बिनावर कस्बे में किराना गोदाम में हुई चोरी की जांच करते एसआई। संवाद
विज्ञापन
बिनावर। कस्बे में बुधवार रात चोरों ने एक घर और किराना गोदाम को निशाना बनाकर हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बिनावर कस्बा निवासी जीतू साहू का मवेशी अस्पताल के पड़ोस में किराना का गोदाम है। बुधवार रात चोर गोदाम के गेट का ताला तोड़कर घुस गए। चोर गोदाम से बीड़ी के बंडल का एक बोरा चोरी कर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह व्यापारी जीतू अपने गोदाम पर पहुंचे तो ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाने से पहुंचे एसआई ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। वहीं, दूसरी चोरी कस्बा के नई बस्ती निवासी मुख्तियार के घर में हुई। चोर उनके घर का ताला तोड़कर घरेलू सामान, बर्तन व कपड़ा चोरी कर ले गए। व्यापारी व गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को तलाश कर रहीं है। इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने बताया कि दो स्थानों पर चोरी हुई है। खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें