फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कुंवरगांव नपं को विकास कार्यों के लिए मिले दो करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पंचायत (नपं) कुंवरगांव के विकास कार्यों को गति देने के लिए शासन की ओर से दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह राशि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से प्राप्त हुई है। इससे नगर में जल निकासी और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत कुंवरगांव के कई मोहल्लों में पेयजल पाइपलाइन न होने के कारण लोगों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही थी। वहीं बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से कई स्थानों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
अब सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत नगर पंचायत को दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से नगर के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की धनराशि मिली है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


ये कराए जाएंगे कार्य
वार्ड संख्या 1 व 2 सहित विभिन्न गलियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य, वार्ड संख्या 3, 4 व 5 में पाइपलाइन विस्तार। वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 व 10 में पाइपलाइन बिछाने का कार्य, नगर पंचायत में 25 एचपी ट्यूबवेल एवं कोठरी का निर्माण,वार्ड संख्या 6 में डॉक्टर तोमर के मकान से गोपी की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण,वार्ड संख्या 2 में सत्यम की दुकान से संजू मास्टर के घर तक आरसीसी नाला निर्माण, वार्ड संख्या 2 में संजू के घर से कैलाश की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण का काम होगा।

क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कुंवरगांव को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए शासन से लगातार धनराशि दिलाई जा रही है और सभी लंबित कार्य भी जल्द पूरे कराए जाएंगे। - महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें