फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कृष्णा हीरोज ने 22 रन से जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
इस्लामनगर में जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में कृष्णा हीरोज के ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन ने पहले टॉस जीतकर, कृष्णा हीरोज को खेलने का मौका दिया। शानदार फील्डिंग और बॉलिग के बल पर कृष्णा हीरोज ने 22 रन से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कृष्णा हीरोज की तरफ से शिवली ने 51 रन बनाकर अपनी शानदार फील्डिंग से दो कैच भी लिए। इसलिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस टीम के राघव ने 20 रन बनाए। उन्होंने तीन छक्के मारे और दो विकेट लिए।
कृष्णा हीरोज ने पहले खेलते हुए कुल 154 रन बनाए। इसके बाद किंग्स इलेवन का कोई भी खिलाड़ी 24 रन से ज्यादा नहीं बना सका। कृष्ण हीरोज की बोलिंग और फील्डिंग ने विपक्षी टीम को 132 रनों पर ही ढेर कर दिया।
विज्ञापन

किंग्स इलेवन की तरफ से मुनीर ने 24 रन बनाए। इससे ज्यादा उनके किसी खिलाड़ी ने रन नहीं बनाए। मैच शुरू से ही बहुत फंसा हुआ रहा। मैच देखने को कस्बे की भारी भीड़ मैदान के आसपास रही और अपनी-अपनी टीमों के समर्थक उत्साहित कर रहे थे। कृष्णा हीरोज की फील्डिंग और बोलिंग ने उन्हें शानदार जीत दिलाई। शुरू में लोग कृष्णा हीरोज को हारा हुआ मान रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें