फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे संक्रमित की जांच रिपोर्ट भी आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान में मिला दूसरा कोरोना संक्रमित भी ठीक हो गया। उसकी दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। संक्रमित होने के बाद से वह बरेली में भर्ती है, जिसे सोमवार को बदायूं लाया जाएगा। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव की संख्या 12 रह गई है। दूसरा कोरोना संक्रमित आंध्रप्रदेश का रहने वाला है, जो सहसवान में मिला था। दस अप्रैल को उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उसे बरेली भेज दिया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात का कोरोना से जुड़ा मामला प्रकाश में आने के बाद सहसवान तहसील प्रशासन ने एक अप्रैल को क्षेत्र की मस्जिदों और मदरसों में छापा मारा था। इस दौरान भवानीपुर खल्ली की मस्जिद में तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्रप्रदेश के पांच पुरुष मिले थे। इसके अलावा सहसवान मस्जिद में मुंबई के बडाला निवासी छह लोग पाए गए थे। मुंबई का एक युवक जिले का पहला संक्रमित था, जिसकी तीनों रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी हैं। बरेली से छुट्टी मिलने के बाद उसे सहसवान में क्वारंटीन किया गया है।
इसके बाद 10 अप्रैल को आंध्रप्रदेश का युवक दूसरा संक्रमित पाया गया, जो आंध्र प्रदेश का निवासी है। तभी उसे बरेली भेज दिया गया था। उसकी एक रिपोर्ट पहले निगेटिव आ चुकी थी। रविवार शाम को उसकी दूसरी व तीसरी जांच रिपोर्ट आई, जो निगेटिव निकली है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव की संख्या 12 रह गई है। -
विज्ञापन

एक सिपाही समेत 11 लोगों के सैंपल जांच को भेजे
बैंक अधिकारी के मकान मालिक तथा स्टाफ के छह लोगों के अलावा रविवार को जिले से 11 और लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें एक सिपाही और पांच लोग शेखूपुर के रहने वाले हैं। बाकी अन्य लोग जिले के अलग अलग स्थानों के बताए जा रहे हैं फिलहाल सभी के सैंपल ले लिए गए हैं।
आंध्र प्रदेश के कोरोना संक्रमित युवक की दूसरी और तीसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। सोमवार को एक टीम भेजकर युवक को बदायूं लाया जाएगा। उसे सहसवान के नगर पालिका रैन बसेरा में क्वांरटीन रखा जाएगा। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें