बदायूं। रविवार को देर रात आई रिपोर्ट में एक महिला व 12 साल के एक बालक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। दोनों पड़ोसी हैं तथा सहसवान के भवानीपुर खल्ली के रहने वाले हैं। दो और संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 16 हो गई है। हालांकि पहले पाए गए दो संक्रमित की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
10 अप्रैल को भवानीपुर खल्ली का एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला था। बताया जा रहा है कि अब जो महिला और 12 वर्ष का बालक संक्रमित निकले हैं, वे इसी व्यक्ति की संपर्क में आए थे। जब 10 अप्रैल वाले व्यक्ति के संपर्क वाले तलाशे गए तो इन लोगों का पता चला था। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करते हुए उसके सैंपल 22 अप्रैल को जांच को भेजे गए थे। बच्चे का सैंपल भी लिया गया था। बच्चे को बिल्सी की एक बिल्डिंग में क्वारंटीन किया गया था। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन में हड़ंकप की स्थिति है। दोनों को बरेली भेजने की तैयारी की जा रही है।