फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा बंद नहीं किया तो युवक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। ग्राम समाज की जमीन की ओर लगाए गए दरवाजे को बंद करने को लेकर हुए विवाद में बबलू को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। अभी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

उसावां के गांव पीतमनगला निवासी 38 वर्षीय बबलू पुत्र रामस्वरूप ने कुछ समय पहले घर में दरवाजा लगवाया था। यह दरवाजा ग्राम समाज की जमीन की ओर खुलता है। गांव का वेद सिंह इसका विरोध कर रहा है। दो महीने पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा होने पर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई की थी। रविवार को फिर से झगड़ा हो गया। बबलू का आरोप है कि वेद सिंह पक्ष ने चाकू और लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। एसओ प्रयागराज ने बताया घायल को अस्पताल भेजा गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें