कुंवरगांव थाने के गांव बाबट में पतंग उड़ाते वक्त छत से गिरने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
कुंवरगांव थाने के गांव बाबट निवासी आर्येंद्र का सात साल का बेटा मोहित शुक्रवार दोपहर घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। परिवारवाले मोहित को गंभीर हालत में बरेली ले जा रहे थे। मोहित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा होने से मोहित सभी का लाडला था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।