फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मम्मी-पापा बने सेंटा...तकिये के नीचे रखे गिफ्ट, सुबह उठे तो बोले %मेरी क्रिसमस%

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार रात सोए मासूम बच्चे जब बुधवार सुबह सोकर उठे तो सबसे पहले अपने तकियों के नीचे सेंटा का गिफ्ट टटोला। गिफ्ट रखा देखकर उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को प्रभु यीशु के जन्मदिन पर मम्मी-पापा भी अपने बच्चों के लिए सेंटा बने और सब ने एक दूसरे को मेरी क्रिसमस बोलकर बधाई दी। शहर के चर्चों पर मसीही गीत गूंजेे और प्रार्थना सभाओं में देश व समाज की खुशहाली के लिए दुआएं की गईं। देर रात तक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शहर के इंदिरा चौक स्थित मेथोडिस्ट चर्च में सुबह साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मसीह समाज के लोगों ने कैंडल जलाकर प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में फादर ईपी सिंह ने देश में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारा, एकता-अखंडता की दुआ की और प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलकर जीवन में सुख शांति प्राप्त करने का संदेश भी दिया। लोगों ने बड़े उत्साह के साथ एक-दूसरे को गले लगकर क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर राजेश्वर मैसी, प्रदीप सिंह, सुशांत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा पुलिस लाइन चौराहा स्थित कैथलिक चर्च भी सजाया गया। यहां बनाई गई चरनी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। क्रिसमस पर सेंटा ने बच्चों को उपहार दिए तो उनके चेहरे खिल गए। देर रात तक चर्च, बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रौनक बनी रही।
क्रिसमस के लिए मंगलवार रात से ही कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया था जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। शाम होते-होते एक बार फिर चर्चों पर रौनक बढ़ गई। इंदिरा चौक स्थित मेथोडिस्ट चर्च और पुलिस लाइन चौराहा स्थित कैथलिक चर्च समेत पनवड़िया स्थित चर्च पर विशेष सजावट की गई थी। सजावट और आकर्षक झांकियों को युवा अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे तो वहीं अपने दोस्तों के साथ युवक-युवतियों ने भी खूब सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें